Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशयुवारक्षा

जम्मू-कश्मीर में फिर लौटी टारगेट किलिंग, कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की ली जान!

10 दिनों में टारगेट किलिंग की दूसरी बड़ी घटना, इससे पहले अनंतनाग में पुलिस अधिकारी की हुई थी हत्या!

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों द्वारा टारगेट किलिंग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बीते 10 दिनों के भीतर आतंकियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों की हत्या कर दी है। ताजा मामला कुलगाम जिले का है, जहां एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाकर गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम कुलगाम के केल्लम क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर आतंकियों ने हमला कर वहां काम कर रहे मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल मजदूर भूपिंदर को गंभीर हालत में पहले जीएमसी अनंतनाग और बाद में श्रीनगर स्थित SKIMS अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह भूपिंदर ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मृतक प्रवासी मजदूर छत्तीसगढ़ के निवासी थे और उनकी उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच थी। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमलावरों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद की चुनौती को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!