बॉलीवुडयुवायूपीराज्यसामाजिक

अंशुमान पुष्कर और महवश ने किया लखनऊ का दौरा, ‘सतरंगी – बदले का खेल’ के अनोखे प्रमोशन ने खींचा लोगों का ध्यान!

लखनऊ, 16 मई 2026। हिंदी ज़ी5 ओरिजिनल सीरीज़ ‘सतरंगी – बदले का खेल’ के रिलीज़ से पहले अभिनेता अंशुमान पुष्कर और अभिनेत्री महवश नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। अपनी आगामी सीरीज़ के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकारों ने एक अनोखा अंदाज़ अपनाया, जिसने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
सीरीज़ की रंगीन और दिलचस्प दुनिया को दर्शाने के लिए शो में दिखाई देने वाले खास टेंपो को वास्तविक रूप दिया गया और उसके साथ एक खास फोटोशूट आयोजित किया गया। यह आकर्षक टेंपो शहर की सड़कों पर घूमता नजर आया, जिसे देखकर लोगों में खास उत्सुकता देखने को मिली। इस दौरान कलाकारों ने लखनऊ की संस्कृति, माहौल और यहां की मशहूर तहज़ीब का भी आनंद लिया।
‘सतरंगी – बदले का खेल’ ग्रामीण उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दमदार कहानी है, जिसमें बदला, सत्ता, वफादारी और संघर्ष के कई रंग देखने को मिलेंगे। भावनाओं, रिश्तों की जटिलता और रोमांच से भरपूर यह कहानी दिखाती है कि निजी दुश्मनी और छल-कपट कैसे सही और गलत की सीमाओं को धुंधला कर देते हैं।
लखनऊ दौरे को लेकर अभिनेता अंशुमान पुष्कर ने कहा कि, “लखनऊ की खूबसूरती और यहां के लोगों का अपनापन बेमिसाल है। हमें यहां जो प्यार और उत्साह मिला, वह बेहद शानदार रहा। ‘सतरंगी – बदले का खेल’ के टेंपो को दोबारा तैयार करना हमारे लिए यादगार अनुभव रहा। यहां के लोगों की ऊर्जा ने हमें और अधिक उत्साहित किया है।”
वहीं अभिनेत्री महवश ने कहा, “मैं पहले भी लखनऊ आ चुकी हूं और इस शहर का प्यार हमेशा दिल छू जाता है। यहां के लोग, संस्कृति और तहज़ीब बेहद खास है। टेंपो फोटोशूट ने सीरीज़ की भावना को खूबसूरती से जीवंत कर दिया। अपने फैंस से मिलना मेरे लिए भावुक और यादगार अनुभव रहा।”
अब दर्शकों को 22 मई का इंतजार है, जब ‘सतरंगी – बदले का खेल’ सिर्फ हिंदी ज़ी5 पर प्रीमियर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!