
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर आरआर इंफ्रा द्वारा इंदिरा नगर स्थित अंबेडकर चौराहा के निकट अपने कार्यालय परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आरआर इंफ्रा द्वारा बड़े मंगल के अवसर पर विगत कई वर्षों से श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक भगवान दास, दिलीप, गगन, रोहित, परी, हर्ष एवं देवेश सहित आरआर इंफ्रा परिवार के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाज सेवा और धार्मिक कार्यों के माध्यम से लोगों की सेवा करना उनका सौभाग्य है।
इस अवसर पर जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के पदाधिकारी भी भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आरआर इंफ्रा द्वारा समाज हित में किए जा रहे धार्मिक और सेवा कार्य सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।
भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे बड़े मंगल के अवसर पर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। श्रद्धा, भक्ति और सेवा के संगम से आयोजित यह भंडारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।




