Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़सामाजिक

लखनऊ: एलडीए में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, 7.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार!

राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने 7.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एलडीए के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और एक निजी व्यक्ति श्रवण कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य न रुकवाने के एवज में शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। यह राशि दो किस्तों में लेने का सौदा तय हुआ था। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की गोपनीय जांच और सर्विलांस के माध्यम से साक्ष्य जुटाए।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 7.50 लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

सतर्कता अधिष्ठान ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!