क्राइमटॉप न्यूज़युवायूपीसामाजिक

लखनऊ में बैंक कर्मी महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का आरोप!

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब आईसीआईसीआई बैंक के बाहर एक महिला बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला बैंक में काम कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजे उसे बैंक के बाहर बुलाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाहर आने के बाद एक व्यक्ति ने महिला पर कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति महिला का पति बताया जा रहा है। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में भी विचाराधीन था।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति की पहचान मानस बाजपेई के रूप में हुई है। वह एसबीआई में कर्मचारी है।

घटना के बाद आरोपी पति द्वारा अपने घर पर अपनी बहन को भी गोली मारने और इसके बाद खुद को गोली मारने की सूचना सामने आई है। हालांकि, इन घटनाओं की पूरी परिस्थितियों और सभी तथ्यों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

वारदात की सूचना मिलते ही गोमती नगर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम सीन को सुरक्षित कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को प्रथम दृष्टया वजह माना जा रहा है, लेकिन घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!