Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़संस्कृतिसामाजिक

विहिप अवध प्रांत कार्यालय के नवीन भवन का चंपत राय ने किया भूमिपूजन, बनेगा आधुनिक बहुमंजिला भवन

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रविवार को लखनऊ में विहिप अवध प्रांत के नए प्रांतीय कार्यालय का विधिवत भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन के पास लालकुआं क्षेत्र में आयोजित हुआ, जहां परिषद का अत्याधुनिक बहुमंजिला कार्यालय भवन बनाया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान चंपत राय ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना से लेकर श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, मंदिर निर्माण संघर्ष और प्राण प्रतिष्ठा तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और अवध प्रांत में संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि विहिप ने वर्षों तक राष्ट्र और समाज से जुड़े मुद्दों पर कार्य किया है और भविष्य में भी संगठन समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी रमेश पप्पा, संजय, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख सुभाष, प्रांत प्रचारक कौशल, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत मंत्री देवेंद्र, सह मंत्री अविनाश और विवेक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र के उमेश शुक्ला, प्रांत प्रचार प्रमुख यशोदा नंद, एसआर ग्रुप एवं बीबीडी ग्रुप के डायरेक्टर विराज सागर, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका दीप्ति, दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका किरन समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!