Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीलोकल न्यूज़सामाजिक

*शाइनिंग लीफ फाउंडेशन का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित*

लखनऊ, 20 सितंबर। समाजसेवा, जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से शाइनिंग लीफ फाउंडेशन का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार, 20 सितंबर 2026 को गांधी भवन प्रेक्षागृह, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। संस्था की अध्यक्ष सुश्री माही मिश्रा जी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनुप कुमार गुप्ता जी, सभापति संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति एवं सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता जी, खाद्य एवं रसद सदस्य, भारत सरकार, श्री मनोज मुसाफ़िर शाहू जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, माँ कर्मा स्वयं सेवक संघ, श्री धीरेन्द्र सिंह जी, अध्यक्ष, Chamber of Commerce for Associated Industries तथा श्री शिवांश विक्रम सिंह जी, निदेशक, चीनी मिल, महमूदाबाद एवं क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य श्री चित्रांशु अग्रवाल जी, सचिव आर.आर. जी. आई., श्री पवन यादव जी, ब्लॉक प्रमुख, लखीमपुर खीरी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

*समाजसेवियों को किया गया सम्मानित*

उद्घाटन समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री लालबहादुर राय जी को उनके दीर्घकालीन सामाजिक योगदान के लिए “Lifetime Achievement Award” से सम्मानित किया गया। वहीं श्री संदीप शुक्ला जी को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के लिए निरंतर एवं निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे लोगों के योगदान को पहचान देना तथा उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

*जमीनी स्तर पर समाजसेवा को बढ़ावा देने का संकल्प*

शाइनिंग लीफ फाउंडेशन समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर जमीनी स्तर पर जनसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करेगा। संस्था द्वारा किसानों की सहायता एवं प्रशिक्षण, विद्यालयों में बच्चों को प्रोत्साहित करना, जरूरतमंदों एवं पशुओं की सहायता, गौसेवा, वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।

संस्था की अध्यक्ष माही मिश्रा जी ने कहा कि शाइनिंग लीफ फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना और जरूरतमंद लोगों तक प्रत्यक्ष रूप से सहायता पहुंचाना है। संस्था भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सामाजिक गतिविधियों का संचालन करेगी।

*आयोजन की सफलता में टीम का महत्वपूर्ण योगदान*

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री प्रशांत गुप्ता, श्री विकास यादव, श्री सुधाकर द्विवेदी एवं श्री आलोक कुमार गुप्ता तथा उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम ने कार्यक्रम की तैयारियों, अतिथियों के स्वागत, व्यवस्थाओं एवं आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ निभाया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शाइनिंग लीफ फाउंडेशन की स्थापना एवं उसके सामाजिक उद्देश्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों, सम्मानित समाजसेवियों, सहयोगियों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

शाइनिंग लीफ फाउंडेशन का यह उद्घाटन समारोह सामाजिक सेवा, जनभागीदारी एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल के रूप में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!