Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 : “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ!

लखनऊ। 76वें वन महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा “वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत डिजिटल जन-जागरूकता कार्यक्रम “हरित सारथी अभियान” एवं क्लाइमेट चर्चा के साथ की गई। इस पहल का उद्देश्य वृक्षारोपण को जनभागीदारी के माध्यम से जन आंदोलन का स्वरूप देना है।

अभियान के तहत प्रदेश के 75 जिलों से 76 “हरित सारथियों” का चयन किया जाएगा, जो 1 जुलाई से 7 जुलाई तक अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में जनसहभागिता बढ़ाना है।

इसके अलावा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए “स्कूल ऑफ हरित सारथी सम्मान” कार्यक्रम चलाया जाएगा। वहीं डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, डिज़ाइनर्स एवं अन्य प्रोफेशनल्स को जोड़ने के लिए “हरित सारथी एम्बेसडर” कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स के लिए भी विशेष सहभागिता अभियान तैयार किया गया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक लोग QR कोड स्कैन कर सकते हैं अथवा पंजीकरण लिंक https://upforest.gov.in/HaritSarthi.html पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जून 2026 निर्धारित की गई है।

विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” के संकल्प के साथ 76वें वन महोत्सव को जन-जन का उत्सव बनाएं और पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!