Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, सुशील तिवारी ‘पम्मी’ बने उपाध्यक्ष!

लखनऊ। मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट में आज नगर निगम कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम प्रशासन ने विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।

बैठक के प्रारंभ में नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि उनके अनुभव, सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक सहयोग से नगर निगम कार्यकारिणी जनहित से जुड़े कार्यों और लखनऊ के विकास को नई गति देगी।

बैठक में यह भी कहा गया कि नगर निगम लखनऊ के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। शहर में स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!