युवायूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

विपिन दुबे बने भाजपा किसान मोर्चा लखनऊ महानगर के जिला उपाध्यक्ष

किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने की दिशा में करेंगे काम, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा लखनऊ महानगर में विपिन दुबे को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसानों की समस्याओं को उठाने, उनके समाधान के लिए प्रयास करने और उन्हें पार्टी संगठन से जोड़ने में सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह दायित्व दिया है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद विपिन दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गन्ना मूल्य में वृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है।

विपिन दुबे ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लखनऊ महानगर क्षेत्र में किसी भी किसान को समस्या होने पर वह उनसे सीधे संपर्क कर सके। किसानों की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों तक बात पहुंचाना तथा हरसंभव मदद करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों के लिए वह निरंतर काम करते रहेंगे।

उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष विपिन दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया जाएगा। साथ ही, किसान हितों के लिए कार्य करने और पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!