*उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन अधिवेशन में *संदीप पांडे बने अध्यक्ष एवं मंसूर अली प्रांतीय महामंत्री*

राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे। इस प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के लगभग 30 अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।अधिवेशन के मुख्य एजेंडे के तहत एसोसिएशन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव लोकतांत्रिक और सर्वसम्मत प्रक्रिया से किया गया, जिसमें पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया।नगर विकास निदेशालय, लखनऊ के श्री संदीप कुमार पांडे को एसोसिएशन का नया प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग (लो०नि०वि०), सीतापुर के श्री मंसूर अली को प्रांतीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पूरी सूची इस प्रकार है:प्रांतीय अध्यक्ष: श्री संदीप कुमार पांडे (नगर विकास निदेशालय, लखनऊ)प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष:श्री सुनील कुमार यादव (लो०नि०वि०, लखनऊ)श्री महेन्द्र प्रताप सिंह (कृषि विभाग, श्रावस्ती)प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री मयंक सिंह (सिंचाई विभाग, लखनऊ)प्रांतीय महामंत्री: श्री मंसूर अली (लो०नि०वि०, सीतापुर)प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री: श्री पारस नाथ आर्या (लो०नि०वि०, सीतापुर)प्रांतीय संयुक्त सचिव: श्री तरुनेश कुमार श्रीवास्तव (लो०नि०वि०)प्रांतीय संगठन मंत्री:श्री देवेन्द्र कुमार (कार्यालय चकबंदी आयुक्त, लखनऊ)श्री मो० इमरान (लो०नि०वि०, लखनऊ)प्रांतीय वित्त मंत्री: श्री आशीष खरे (लो०नि०वि०, सीतापुर)प्रांतीय संप्रेक्षक: श्री सत्यप्रकाश सिंह (लो०नि०वि०, लखनऊ)क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर मण्डल): समीउल्लाह खाँ (लो०नि०वि०, गोरखपुर)प्रांतीय उपाध्यक्ष:श्री नागेन्द्र पाल (लो०नि०वि०, गोरखपुर)श्री जितेन्द्र कुमार झा (आयुर्वेद निदेशालय, आयुष विभाग)श्री शैलेन्द्र कुमार यादव (लो०नि०वि०, लखनऊ)श्री देवेश कुमार शर्मा (लो०नि०वि०, लखनऊ)श्री असद हुसैन जाफरी (प्रादेशिक सेवायोजन, कानपुर नगर)मुख्य अतिथि श्री कमलेश मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्मचारी आंदोलन और संगठन की मजबूती पर बल दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संदीप कुमार पांडे और महामंत्री श्री मंसूर अली ने सभी विभागों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि नई कार्यकारिणी मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी न्यायसंगत मांगों को शासन स्तर पर मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।




