Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

कुकरैल वन में क्लाइमेट पर चर्चा ने मनाया ‘वृक्षाबंधन’

लखनऊ, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए क्लाइमेट पर चर्चा ने कुकरैल वन में ‘वृक्षाबंधन’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया और लोगों को पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पेड़ों को केवल पौधे के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह समझने और उनके साथ संरक्षण का रिश्ता कायम करने की जरूरत है। आयोजकों ने कहा कि हम अक्सर “एक पेड़ मां के नाम” या किसी परिजन के नाम पर पौधा लगाते हैं, लेकिन असली चुनौती पौधा लगाने के बाद उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

क्लाइमेट पर चर्चा का संदेश रहा—“पौधारोपण से पहले जागरूकता और पौधारोपण के बाद संरक्षण।” संस्था के अनुसार केवल पौधा लगाना पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्याप्त नहीं है। उसे समय पर पानी देना, सुरक्षित रखना और पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करना ही पर्यावरण के प्रति वास्तविक जिम्मेदारी है।

वृक्षाबंधन के दौरान पेड़ों पर बांधी गई राखी को प्रेम, जिम्मेदारी और संरक्षण का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि जिस तरह परिवार के सदस्य एक-दूसरे की रक्षा करते हैं, उसी तरह पेड़ भी हमें ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण देकर जीवन की रक्षा करते हैं।

क्लाइमेट पर चर्चा ने लोगों से अपील की कि पेड़ सिर्फ लगाएं नहीं, उनसे रिश्ता बनाएं और उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे जागरूकता अभियानों से जुड़ने और प्रकृति की सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!