उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर स्वामी प्रसाद मौर्य का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप!

लखनऊ, 29 अप्रैल 2026। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
मौर्य ने हाल के दिनों में हुई कई गंभीर घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 24 अप्रैल को साधना देवी की पुत्री रागिनी मौर्य की हत्या, 25-26 अप्रैल को मानिकपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, और 27 अप्रैल को के राजा का रामपुर क्षेत्र में गोलीबारी जैसी घटनाएं प्रदेश में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था का प्रमाण हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ की घटना में मुख्य आरोपी अब तक फरार है, जिस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है। वहीं एटा की घटना में घायल पीड़ित का इलाज में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मौर्य ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। और की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन मामलों में भी अब तक न्याय नहीं मिल सका है, जो सरकार की निष्क्रियता को दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में आरोपी अब भी फरार हैं और पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार से मांग की कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, मामलों की फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो, पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनता के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
मौर्य ने अंत में कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा और न्याय का सवाल है, जिस पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




