यूपीराज्यलोकल न्यूज़

“सहारा शहर पर नगर निगम का कब्जा!” – Allahabad High Court का बड़ा फैसला, 170 एकड़ जमीन पर LMC का अधिकार!

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा शहर मामले में Allahabad High Court की लखनऊ बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सहारा समूह की याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही 170 एकड़ जमीन पर Lucknow Municipal Corporation का कब्जा बरकरार रहेगा। नगर निगम ने लीज शर्तों के उल्लंघन और नियमों का पालन न करने के आधार पर यह कार्रवाई की थी, जिसे कोर्ट ने वैध माना। बताया गया कि 1994 की लीज के बाद कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन सुधार न होने पर ही गेट सील कर प्रशासनिक नियंत्रण लिया गया। इस फैसले को सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!