चिनहट में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली रोड पर चला बुलडोजर!

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। मटियारी चौराहे से विधायक चौराहे के बीच कोतवाली रोड पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई को देखते हुए थाना चिनहट पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात रही, जिससे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
बताया जा रहा है कि कोतवाली रोड पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी होती थी। अभियान के तहत अतिक्रमण वाले स्थानों को खाली कराया गया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों का उद्देश्य सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करना और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराना है।




