Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
देशबॉलीवुडयुवायूपीसंस्कृति

नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026′ के ग्रैंड फिनाले का भव्य ऐलान, 23 जुलाई को तेजस्वी प्रकाश पहनाएंगी विजेताओं को क्राउन!

लखनऊ, 7 जुलाई। Samm Renaissance द्वारा आयोजित ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026’ के ग्रैंड फिनाले की घोषणा मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में की गई। इस दौरान प्रतियोगिता की रूपरेखा, विशेष आकर्षणों और प्रतिभागियों को मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

संस्था की संस्थापक एवं आयोजक सौम्या साह ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और ग्रूमिंग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी और विजेता प्रतिभागियों को क्राउन पहनाकर सम्मानित करेंगी। वहीं सिदधार्थ धांधा सेलिब्रिटी फिनाले ज्यूरी की भूमिका निभाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पुणे, लखनऊ और जयपुर सहित कई शहरों में ऑडिशन आयोजित किए गए। इसके अलावा ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से भी देशभर के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया।

कार्यक्रम से जुड़े संजय सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए केवल एक पेजेंट नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और करियर निर्माण का प्रभावी मंच है, जो उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के साथ-साथ फैशन, मॉडलिंग और मीडिया जगत में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रियंका रघुवंशी ने कहा कि ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026’ प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को निखारने का बेहतरीन अवसर देता है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और करियर के नए अवसर मिल सकते हैं।

वहीं इशिता रस्तोगी ने बताया कि ग्रैंड फिनाले को भव्य और यादगार बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में रैंप वॉक, टैलेंट शोकेस, डिज़ाइनर कलेक्शन, मेकअप एवं ज्वेलरी पार्टनर्स की सहभागिता के साथ कई आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी, जो प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह मंच केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम है और यहां से निकलने वाली प्रतिभाएं भविष्य में फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!