
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार के अवसर पर बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न भंडारों में उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह “चंदन” ने सहभागिता की। उन्होंने विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचकर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं, प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में भी सहयोग किया।
जानकारी के अनुसार श्याम नगर निवासी ब्रह्मदेव शर्मा, रसूलपुर निवासी शेषनाथ पाल, इंदिरा नगर निवासी पियूष गर्ग एवं बजरंग चौराहा निवासी रमेश यादव सहित अनेक भक्तों द्वारा आयोजित भंडारों में रौशन सिंह “चंदन” पहुंचे और धार्मिक आयोजनों में अपनी सहभागिता निभाई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़े मंगलवार का पर्व श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देते हैं।
कुछ आयोजन स्थलों पर रौशन सिंह “चंदन” के सुपुत्र अखंड प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बीणा सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में योगदान दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती बीणा शुक्ला, कुमारी आस्था मौर्या, अनुज मौर्या, बबुना शर्मा, अंश शर्मा, अमन मौर्या एवं नैतिक मौर्या सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए।




