लखनऊ में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं साप्ताहिक कथा का आयोजन, 8 जुलाई को होगा विशाल भंडारा।

लखनऊ के गोमती विस्तार क्षेत्र स्थित खरगापुर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं साप्ताहिक कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 8 जुलाई 2026 तक चलेगा। कथा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है।
आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। वहीं 7 जुलाई 2026 को “सुदामा चरित एवं परीक्षित मोक्ष” प्रसंग का विशेष आयोजन सायंकाल किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष कथा एवं भजन संध्या का आयोजन रहेगा।
कार्यक्रम की पूर्णाहुति एवं भोग प्रसाद (भंडारा) 8 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
यह आयोजन गोमती विस्तार, लखनऊ स्थित 23 राम आसरे का पुरवा, खरगापुर, नियर बयेल मार्केट स्थित निवास स्थान पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में दिनेश दत्त त्रिपाठी, श्रीमती संध्या त्रिपाठी, प्रतीक दत्त त्रिपाठी, श्रीमती प्रीति त्रिपाठी, श्री दुर्गा दत्त शुक्ल, मुसाफिर सिंह बघेल, विनय सिंह एवं अनुपम दत्त त्रिपाठी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
कथा व्यास के रूप में श्रद्धेय श्री सत्यम सांकृत जी काशी द्वारा भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।




