क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़
लखनऊ: करोड़ों की GST चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश

राजधानी लखनऊ की पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
साइबर सेल, सर्विलांस और थाना इटौंजा की संयुक्त टीम ने 4 शातिर जालसाजों (तबस्सुम, प्रशांत, सुमित और दौलतराम) को गिरफ्तार किया।

गिरोह गरीबों को 10-20 हजार रुपये का लालच देकर उनके आधार, पैन और बैंक खाते हासिल करता था।
फर्जी किरायानामा तैयार कर 15 से अधिक बोगस फर्में रजिस्टर्ड की गईं और पौने 3 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी (ITC फ्रॉड) को अंजाम दिया गया।
आरोपियों के पास से 20 डेबिट कार्ड, 26 सिम कार्ड, 11 मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए हैं।




