Uncategorized

लखनऊ मेट्रो में आज से QR टिकटिंग शुरू, अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा!

लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए आज से क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग सुविधा शुरू कर दी है। एमडी सुशील कुमार ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर इसका शुभारंभ किया। अब यात्री आधिकारिक मोबाइल ऐप, टिकट वेंडिंग मशीन या काउंटर से QR टिकट बुक कर सकेंगे और पीली पट्टी वाले ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर स्कैन कर सीधे एंट्री-एग्जिट कर पाएंगे। हर स्टेशन पर कम से कम एक QR मशीन और एक QR समर्थित काउंटर उपलब्ध रहेगा। क्या आप भी डिजिटल टिकटिंग अपनाकर लाइन से छुटकारा पाने वाले हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!