Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़संस्कृतिसामाजिक

उमाशंकर सिंह की पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन, सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम!

गौशाला में हजारों गायों को फल-चारा, श्वान पशुओं को भोजन; भजन संध्या में जुटे सांसद-विधायक समेत सैकड़ों गणमान्य लोग

लखनऊ। उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह “चंदन” के पिता स्वर्गीय उमाशंकर सिंह की पाँचवीं पुण्यतिथि पर शहर में एक भव्य और श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनभर चले इस आयोजन में सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह इंदिरा नगर स्थित राधा उपवन गौशाला में हुई, जहां हजारों गायों को लगभग 150 दर्जन केले और हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान श्वान पशुओं के लिए भी विशेष रूप से भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में आल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तालिब अली, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जिया राम वर्मा, ऑक्सीजन मैन और नगर निगम के मेयर प्रत्याशी राजेश जायसवाल, कृपाशंकर मिश्रा, आचार्य मनोज पाण्डेय, अवनीश सिंह और अंकुर पाण्डेय सहित नगर निगम के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके बाद उमा पैलेस-2 में स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के उपरांत अतिथियों ने श्वान पशुओं को भोजन कराकर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।

शाम 5 बजे से दिव्य संध्या भजन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहनलालगंज के सांसद आर. के. चौधरी ने किया। भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा, लखनऊ मध्य के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा, सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव त्रिपाठी, राष्ट्र हित व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.सी. शर्मा सहित अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ रौशन सिंह की माता द्वारा किया गया, जबकि अंत में उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूरे दिन चले इस आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का विशेष संदेश देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!