यूपीराज्यलोकल न्यूज़

लखनऊ एयरपोर्ट पर पुलिस एक्शन, नॉनवेज पर बवाल! एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में पैसेंजर-क्रू में झड़प

बेंगलुरु से लखनऊ आ रही Air India Express की फ्लाइट IX-2048 में शनिवार को सीट और भोजन को लेकर विवाद बढ़ गया। यात्री अंकित सहाय ने आरोप लगाया कि बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद उन्हें इकॉनमी में बैठाया गया और प्री-बुक नॉनवेज की जगह वेज खाना दिया गया। शिकायत फॉर्म मांगने पर अभद्रता और पानी न देने का भी आरोप है। वहीं एयरलाइन का कहना है कि यात्री ने क्रू पर बोर्डिंग पास फेंका और हंगामा किया, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करनी पड़ी। लखनऊ लैंडिंग के बाद यात्री को सीआईएसएफ ने सरोजनीनगर पुलिस के हवाले किया। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं; प्राथमिक पूछताछ के बाद दंपती को जाने दिया गया और जांच जारी है। आपके अनुसार, ऐसी स्थिति में यात्री की मांग जायज़ थी या फ्लाइट में अनुशासन सर्वोपरि होना चाहिए?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!