Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीलोकल न्यूज़शिक्षासंस्कृतिसामाजिक

ग्राम पंचायत कल्ली पूरब के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व!

वार्ड नं. 11 के सदस्य देशराज रावत बोले—बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही स्वतंत्रता दिवस की सबसे बड़ी खुशी!

लखनऊ। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कल्ली पूरब के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ग्राम पंचायत कल्ली पूरब के सदस्य वार्ड संख्या-11, देशराज रावत ने प्राथमिक विद्यालय टिकरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरा, आंगनबाड़ी केंद्र टिकरा, प्राथमिक विद्यालय कल्ली पूरब तथा आंगनबाड़ी केंद्र कल्ली पूरब में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। सभी स्थानों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं बच्चों के साथ संवाद कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इसके अतिरिक्त निकटवर्ती ग्राम पंचायत परवर पश्चिम के ग्राम गढ़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों एवं शिक्षकों के साथ राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पेन, पेंसिल, रबर, कटर एवं टॉफियां वितरित की गईं। वहीं शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पेन तथा विद्यालयों के रसोइयों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस पहल की ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने सराहना की।

देशराज रावत ने कहा कि बच्चों के साथ समय बिताना, उनसे संवाद करना और उनके चेहरे पर मुस्कान देखना उनके लिए सबसे सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए छोटे-छोटे प्रयास करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर विशाल राजन, उस्मान, देवराज, चंद्रभान, राम संत राम, संतोष सहित अनेक ग्रामीण एवं सहयोगी उपस्थित रहे। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए देशराज रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों एवं बच्चों के उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!