Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
धर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

*क्षत्रिय चेतना परिषद ने आयोजित किया महाराणा प्रताप का जयंती कार्यक्रम*

*नमक रोटी खाकर मनाया महाराणा प्रताप का जन्म जयंती समारोह*

लखनऊ। राजधानी के चिनहट स्थित उत्तर धौना के लोकबंधु राज नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं शिक्षाविद शामिल हुए। समारोह के दौरान समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि आज क्षत्रिय समाज को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता से ही विकास और सम्मान सुनिश्चित हो सकता है।

वहीं पवन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आपसी एकता और शिक्षा के माध्यम से ही समाज तरक्की कर सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षित और संगठित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रबंधक शिव कुमार सिंह एवं क्षत्रिय चेतना परिषद के सहयोग से भव्य रूप में किया गया। आयोजन में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी बख्श सिंह, अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह परमार की विशेष भूमिका रही।

समारोह की अध्यक्षता अनिल सिंह गहलोत ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे तथा सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

कॉलेज प्रबंधन की ओर से अतिथियों और उपस्थित लोगों के लिए चने की रोटी, चोखा, चटनी और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप सिंह, पूर्व प्रधान संदीप सिंह रिंकू सहित कई लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।

कार्यक्रम में महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू, कृष्ण कुमार सिंह (बाबू सिंह), कौशल कुमार सिंह एडवोकेट, उदय प्रताप सिंह लल्लन, उदय भानु सिंह भदौरिया, अंशुमान प्रताप सिंह, अरुण सिंह मन्नू, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिव सरन सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!