Uncategorizedक्राइमयूपीलोकल न्यूज़

“लखनऊ में 24 घंटे में 3 हादसे, ऑनलाइन बिक रहा ‘मौत का मांझा’! प्रशासन पर उठे सवाल”

लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज और नायलॉन मांझे से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में एक युवक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद amazon.in, PatangDori.com और bablakites.com जैसी वेबसाइट्स पर मोनोफिलामेंट और सुपर शार्प मांझा खुलेआम बिक रहा है। गोमतीनगर विस्तार में बिजली कर्मचारी सुधीर घायल हुए, जबकि शहीद पथ पर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी बृजेश राय भी मांझे की चपेट में आ चुके हैं। पतंग विक्रेताओं का कहना है कि नायलॉन और केमिकल मिश्रित मांझा बेहद खतरनाक है और ब्लेड की तरह काटता है। लगातार हादसों के बाद भी ऑनलाइन बिक्री न रुकना प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!