
लखनऊ, 2 जून। नारायणा स्कूल, जानकीपुरम कैंपस में जेईई एडवांस 2026 के उत्कृष्ट परिणामों के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारायणा ग्रुप की निदेशक श्रीमती शरानी पोंगुरु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने जेईई एडवांस में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती पोंगुरु ने बताया कि जेईई एडवांस 2026 में नारायणा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय टॉप-20 रैंक में नारायणा के छह विद्यार्थी शामिल रहे, जबकि टॉप-100 रैंक में 35 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया। उन्होंने इसे नारायणा की शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतियोगी परीक्षाओं में अग्रणी भूमिका का प्रमाण बताया।
उन्होंने लखनऊ कैंपस की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। वहीं जेईई एडवांस 2026 में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है।
लखनऊ कैंपस की प्रमुख उपलब्धियां
टॉप-5000 रैंक में 5 विद्यार्थी
टॉप-10000 रैंक में 10 विद्यार्थी
टॉप-20000 रैंक में 20 विद्यार्थी
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम
श्रीमती पोंगुरु ने कहा कि नारायणा का इंटीग्रेटेड प्रोग्राम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए प्रभावी मंच प्रदान करता है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, स्कूल और प्रतियोगी पाठ्यक्रम का एकीकृत अध्ययन, बेसिक से एडवांस स्तर तक की तैयारी, सुरक्षित एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, शोध आधारित अध्ययन सामग्री तथा विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने छात्र श्यामल शुक्ला की सफलता का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने नारायणा के दो वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में अध्ययन किया और उनकी उपस्थिति 98 प्रतिशत रही। श्यामल ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की, जेईई मेन 2026 में 99.38 परसेंटाइल हासिल किया तथा जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक 3843 प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि श्यामल की उपलब्धि यह दर्शाती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थी बोर्ड और प्रतियोगी दोनों परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस अवसर पर डीजीएम आशुतोष कुमार, कॉलेज डीन नितेश कुमार, प्रिंसिपल एकता सिंह तथा सेंटर डायरेक्टर एस.एन. मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान तथा भविष्य के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणादायक संदेशों के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि नारायणा स्कूल, जानकीपुरम कैंपस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट परिणामों और समर्पित शिक्षण प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।




