Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

*स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे उपभोक्ता, 1912 कार्यालय का घेराव*

बिजली बिलों में अचानक हुई बढ़ोतरी से नाराज भारी संख्या में उपभोक्ताओं ने 1912 कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन और घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में ‘अनियमित’ उछाल आया है, जो आम जनता की जेब पर भारी पड़ रहा है।

लोगों ने आरोप लगाया कि बिना सही जानकारी और पारदर्शिता के मीटर थोपे जा रहे हैं, जिससे असंतोष चरम पर है।

उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच होने तक इस प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और उनकी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!