यातायातयूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
“अब हेलमेट नहीं तो लाइसेंस भी गया!” – लखनऊ में RTO का बड़ा एक्शन, बार-बार नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई!

लखनऊ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब सिर्फ जुर्माना नहीं, बल्कि सीधा लाइसेंस निलंबन का खतरा मंडरा रहा है। बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर विशेष नजर रखते हुए परिवहन विभाग (RTO) ने सख्ती शुरू कर दी है। पिछले 3 महीनों में 5 से ज्यादा बार नियम तोड़ने वाले 124 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं, जिनमें 86 सिर्फ बिना हेलमेट के मामले हैं। निलंबन के दौरान वाहन चलाते पकड़े जाने पर लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है। इसके अलावा 570 वाहनों के चालान के साथ नोटिस भेजे गए हैं। वहीं, एक फर्जी मोटर ट्रेनिंग स्कूल का भी खुलासा हुआ, जहां बिना वैध लाइसेंस के कार सिखाई जा रही थी—कार सीज कर ₹22,500 का जुर्माना लगाया गया।




