यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक
“बिजली नहीं तो बवाल!” – भीषण गर्मी में लखनऊ में फूटा लोगों का गुस्सा, SSO की पिटाई, तारों में लगी आग!

लखनऊ भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा मंगलवार को लखनऊ में फूट पड़ा। एफसीआई उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लेसा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और उग्र भीड़ ने एसएसओ राज यादव के साथ मारपीट कर उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। हालात इतने बिगड़े कि उपकेंद्र में ताला लगाने की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने पहुंचकर काबू किया। शहर के राजाजीपुरम, आलमबाग, जानकीपुरम, मोतीझील, नादरगंज, रहीमाबाद समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही, कहीं तारों में आग लगी तो कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। अधिकारियों से संपर्क न होने पर लोगों का आक्रोश और भड़क गया, वहीं किसान यूनियन ने भी सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।




