Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

*चिनहट ब्लॉक में बिजली विभाग के दावों की खुली पोल*

कटौती से जनता में आक्रोश

लखनऊ के चिनहट ब्लॉक क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती ने बिजली विभाग के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी है। भीषण गर्मी के बीच घंटों तक बिजली गुल रहने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि समय रहते बिजली विभाग द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य नहीं कराया गया, जिसके चलते अब बार-बार आपूर्ति बाधित हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जातीं, तो इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

क्षेत्र वासियों ने विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति सुचारू करने और ऐसी स्थिति से बचने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!