धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

*कलश यात्रा के साथ उमापति महादेव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू*

*अयोध्या रोड के दयाल रेजीडेन्सी में सात दिवसी भागवत कथा का आयोजन शुरू*

लखनऊ: पुरुषोत्तम मास के साथ ही ज्येष्ठ माह में सनातनी परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए राजधानी लखनऊ के अयोध्या रोड स्थित दयाल रेजीडेन्सी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ 20 मई को सुबह लगभग 80 महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर पवित्र कलश यात्रा शुरू किया।
जिसमें सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल रहे।
दयाल रेजिडेंसी कॉलोनी में स्थानीय कॉलोनीवासियों के संयुक्त सहयोग से श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है, भगवताचार्य पण्डित शैलेन्द्र शास्त्री जी के मुखारबिंदु से भागवत कथा की रसधारा प्रवाहित हो रही है। कथा का प्रारंभ 20 मई से 26 मई तक होगा, 26 मई को सायं विशाल भंडारे के साथ संपूर्ण होगा। इस कथा में यजमान के रूप में धर्मपाल सिंह अपनी पत्नी सुषमा सिंह के साथ पूरे आयोजन को बेहतर बनाने के लिए भक्ति भाव के साथ उपस्थित रहे। साथ ही आशा श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, जया सिंह, अलका रानी सिंह, सोनम सोनी, सुशील सिंह, पंकज सिंह, विवेक श्रीवास्तव, पी सी गुप्ता, पी. के. वत्स एवं समस्त कॉलोनीवासियों ने तन, मन एवं धन से सक्रिय सहयोग कर रहे हैं और इस धार्मिक आयोजन को भव्य बना कर सनातन को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!