टॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

आईटी पार्क और नाइट सफारी को बजट से बड़ा बूस्ट, “निखरेगी राजधानी लखनऊ!” नई विधानसभा, मेट्रो फेज-2,

लखनऊ: प्रदेश सरकार के बजट में राजधानी लखनऊ को खास प्राथमिकता दी गई है। चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को रफ्तार मिलेगी। गोमतीनगर में 245 एकड़ जमीन पर नई विधानसभा भवन के लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। कुकरैल नाइट सफारी के लिए 207 करोड़, यूपी स्टार्टअप इन्क्यूबेटर हब (यू-हब) के लिए 30 करोड़ और आईटी पार्क के लिए 10 करोड़ का बजट तय किया गया है। संजय गांधी पीजीआई को 2446 करोड़ रुपये आवंटित कर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। साथ ही उड़ान योजना के तहत सस्ती हवाई सेवाएं फिर शुरू करने की तैयारी है। क्या इन मेगा प्रोजेक्ट्स से लखनऊ देश के अग्रणी स्मार्ट शहरों में अपनी जगह मजबूत कर पाएगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!