Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़व्यापारसामाजिक

देवा रोड पर नए आवासीय प्रोजेक्ट की सौगात, ‘आईफिल पाम विस्टा’ का भूमि पूजन और शिलान्यास!

लखनऊ। देवा रोड-मटियारी क्षेत्र में प्रीमियम आवासीय विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आईफिल इंफ्राडेवलपर्स प्रा. लि. ने अपने बहुप्रतीक्षित आवासीय प्रोजेक्ट ‘आईफिल पाम विस्टा’ का भव्य शुभारंभ किया। 19 अगस्त 2026 को आयोजित समारोह में परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास अनिल कुमार (आईएएस), पूर्व अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू उत्तर प्रदेश के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आईफिल पाम विस्टा

देवा रोड-मटियारी के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में प्रस्तावित इस परियोजना को आधुनिक वास्तुकला और समकालीन जीवनशैली को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। परियोजना में विशाल बालकनियां, आकर्षक स्काई डेक, हरित लैंडस्केप, सामुदायिक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान, अत्याधुनिक जिम और वाई-फाई जोन समेत कई आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

समारोह में उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

शुभारंभ समारोह में आईफिल ग्रुप के चेयरमैन एस.के. गर्ग, डायरेक्टर आशा गर्ग और मैनेजिंग डायरेक्टर शिवानी गर्ग बंसल समेत आईफिल परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा व्यापार एवं उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, चैनल पार्टनर्स, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

देवा रोड कॉरिडोर में नया मानक स्थापित करने का दावा

कंपनी के नेतृत्व ने कहा कि उत्कृष्ट डिजाइन, आधुनिक सुविधाओं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आईफिल पाम विस्टा लखनऊ के तेजी से विकसित हो रहे देवा रोड कॉरिडोर में प्रीमियम आवासीय विकास का नया मानक स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कंपनी ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, नवाचार और समयबद्ध निर्माण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए इन क्षेत्रों में प्रतिबद्धता दोहराई।

दो नई परियोजनाओं की भी तैयारी

कार्यक्रम के दौरान कंपनी की ओर से दो अन्य महत्वाकांक्षी आवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाओं की भी जानकारी दी गई। कंपनी के मुताबिक दोनों परियोजनाएं फिलहाल योजना के अंतिम चरण में हैं और उनकी विस्तृत जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी।

आईफिल ग्रुप का कहना है कि आगामी परियोजनाओं के माध्यम से लखनऊ के बदलते शहरी परिदृश्य में आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय रियल एस्टेट विकास को गति देने का प्रयास जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!