Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीशिक्षासंस्कृतिसामाजिक

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में विशेष कला प्रदर्शनी “My Vision, My Green India” का शुभारंभ!

लखनऊ, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वृंदावन योजना स्थित श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में विशेष कला प्रदर्शनी “My Vision, My Green India” का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से हरित, सशक्त और समृद्ध भारत की कल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रख्यात कलाकार प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर SKD Group of Education के निदेशक श्री मनीष सिंह एवं हायर एजुकेशन के सहायक निदेशक श्री नवीन कुलश्रेष्ठ सहित संस्थान के अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के प्रति उनकी सोच भी देखने को मिली। कलाकृतियों में हरित भारत, सशक्त भारत, समृद्ध भारत, Net Zero India तथा पर्यावरण-संवेदनशील भविष्य की परिकल्पना को प्रमुखता से उकेरा गया है।

इस अवसर पर कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशील सोच की सराहना की।

संस्थान की ओर से बताया गया कि यह प्रदर्शनी 14 से 22 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। विद्यार्थी, अभिभावक, कला प्रेमी और शहरवासी प्रदर्शनी में पहुंचकर युवा पीढ़ी की इन प्रेरणादायी कलात्मक अभिव्यक्तियों का अवलोकन कर सकेंगे।

संस्थान के अनुसार, “My Vision, My Green India” पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ पर्यावरणीय चेतना, जिम्मेदार नागरिकता और समग्र विकास की भावना को प्रोत्साहित करना है।

स्थान: श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, 2D/H.S.-1, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, लखनऊ–226025।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!