Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीरक्षाराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

लखनऊ में नवनिर्मित पॉलिटेक्निक पुलिस चौकी का लोकार्पण, पुलिस सेवाएं होंगी और अधिक सुलभ।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पूर्वी जोन में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंगलवार, 15 जुलाई 2026 को पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) डॉ. दीक्षा शर्मा ने थाना गाजीपुर क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित पॉलिटेक्निक पुलिस चौकी का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी), सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर, प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नई पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी, पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और आम नागरिकों को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में भी यह चौकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!