Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
यूपीराज्यलोकल न्यूज़संस्कृतिसामाजिक

श्री विनायक महादेव मंदिर में बालाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं में उत्साह!

लखनऊ के औरंगाबाद स्थित श्री विनायक महादेव मंदिर में मंगलवार को भगवान बालाजी की मूर्ति पूजन, अर्चन एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

कार्यक्रम में अंकित सक्सेना ने अपनी धर्मपत्नी दीप्ती सक्सेना, माता-पिता, सास-ससुर एवं परिवारजनों के साथ पूरे विधि-विधान से भगवान बालाजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच सम्पन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में भक्तों ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवक राम एवं कोषाध्यक्ष पूरनराम सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी पूजा पटेल, रूपमा पाल, गुड़िया, लेखा, रागिनी सिंह, नीतू पटेल, आदर्श, अंकुर, अमन, साधना अजेला, रचित अजेला, राकेश, रंजना, वंदना, रूचि, प्रमिला तिवारी और राजकुमारी समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित भक्त इशंलोक सक्सेना ने अंकित सक्सेना एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार सदैव धर्म एवं सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि बालाजी की मूर्ति स्थापना से मंदिर की धार्मिक गरिमा और बढ़ी है।

गौरतलब है कि श्री विनायक महादेव मंदिर की नींव स्वर्गीय श्रीमती उमाकांती द्वारा 9 जुलाई 2023 को रखी गई थी। इस अवसर पर विधायक राजेश्वर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे थे। बाद में 30 दिसंबर 2023 को श्रीमती उमाकांती के निधन के पश्चात उनकी स्मृति में अनेक दानदाताओं ने अपने दिवंगत माता-पिता की याद में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां मंदिर में स्थापित कराईं।

आज यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां प्रतिदिन सुबह पांच बजे से देर रात तक भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं तथा श्रद्धापूर्वक माता रानी और भगवान के चरणों में फूल अर्पित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!