Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

दीप प्रज्ज्वलित कर मासूम बच्चों को दी गई श्रद्धांजलि!

लखनऊ। अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की स्मृति में बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के उमा पैलेस-2 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह “चंदन” ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिवंगत बच्चों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और सभी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला नेत्री श्रीमती प्रियंका सिंह पाल ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद हादसे के जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी उठाई।

श्रद्धांजलि सभा में श्रीमती बीणा सिंह, एडवोकेट अवनीश पाल, स्वामी नाथ यादव, ब्रम्ह देव शर्मा, जयप्रकाश सिंह, बबुना शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, जीतू गुप्ता, टीकाराम, बसंत, अनुज, अमन, अंश शर्मा, पिंटू कुमार सहित अनेक लोगों ने उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!