Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीराजनीतिराज्यसामाजिक

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया वृक्षारोपण!

लखनऊ। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा तेलीबाग क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन हुआ, जिनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष शादाब आलम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जन-जागरूकता अभियान है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम, अशफाक हुसैन जिया, वाकिफ रूफी, शेर अली खान, पार्षद के. एन. सिंह, रौशन सिंह ‘चंदन’, मोहम्मद नदीम, शालू, कुर्बान अली, अरुण मसीह, शाहनवाज किदवई, राजू बाजपेई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!