Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
टॉप न्यूज़धर्मयूपीराज्यसामाजिक

जात-पात से ऊपर उठकर हिन्दुओं से एकजुटता का आह्वान

बंगाल चुनाव से सबक लेकर देशभर के हिन्दू हों एकजुट : ऋषि त्रिवेदी

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हिन्दू समाज से जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बंगाल चुनाव में हिन्दू समाज ने जिस प्रकार एकजुट होकर मतदान किया, उससे पूरे देश के हिन्दुओं को सीख लेनी चाहिए।राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हिन्दुत्व की रक्षा और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को एकजुट होकर हिन्दू हितों से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आगे आना चाहिए।


उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में हिन्दू मतदाताओं ने जिस तरह एकजुटता दिखाई, वह पूरे देश के लिए उदाहरण है। यदि हिन्दू समाज संगठित होकर कार्य करे तो हिन्दू हितों की लड़ाई को और अधिक प्रभावी ढंग से लड़ा जा सकता है। साथ ही हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर भी मजबूती से आवाज उठाई जा सकती है।
सम्मेलन में किसान आयोग के गठन, जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, राष्ट्रीय संयोजक पंकज तिवारी, कथावाचक प्रभुदास प्रवीण जी महाराज, महंत योगेंद्र दास साहेब, महंत गुरदयाल दास साहेब, बाबा महादेव, आत्माराम तिवारी, साध्वी अर्चना गिरी, गौरव गोस्वामी, शिशिर चतुर्वेदी, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल, अनीता तिवारी, दिव्या शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!