Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़शिक्षा

एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में अप्रैल माह में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन!

आईपीएल मैच सहभागिता, करियर गाइडेंस, एआई कार्यशाला और छात्रवृत्ति वितरण जैसे आयोजनों से छात्रों को मिला ज्ञान, मार्गदर्शन और प्रेरणा।

एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, बक्शी का तालाब, लखनऊ में अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह से 10 अप्रैल तक विभिन्न शैक्षणिक, खेल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी ज्ञान, करियर मार्गदर्शन तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

खेल गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 1 अप्रैल 2026 को लखनऊ सुपर जायंट्स एवं दिल्ली कैपिटल्स के मध्य आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में संस्थान के लगभग 5000 छात्रों ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में उपस्थित होकर लखनऊ टीम का उत्साहवर्धन किया तथा मैच का भरपूर आनंद लिया।

दिनांक 6 अप्रैल 2026 को अभय श्रीवास्तव द्वारा “कैरीयर गाइडेंस फॉर मैकेनिकल इंजीनियरिंग” विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को गेट परीक्षा एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश हेतु चरणबद्ध तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

दिनांक 9 अप्रैल 2026 को ऋतु द्विवेदी एवं विनीत सक्सेना (कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग विशेषज्ञ) द्वारा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं एआई इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्रों हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में “एआई के माध्यम से डाटा विश्लेषण” विषय पर प्रभावी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के साथ एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। इस सत्र की छात्रों एवं संकायाध्यक्षों द्वारा सराहना की गई।

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थान द्वारा छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, साथ ही उन्हें भारत के विकास एवं नव-निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विशेष रूप से, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति, जनजाति मंत्री असीम अरुण ने संस्थान में छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए तथा स्नातकोत्तर छात्रों के साथ एक संवादात्मक सत्र में भाग लेकर उन्हें लक्ष्य निर्धारण, कड़ी मेहनत एवं सही दिशा के महत्व से अवगत कराया।

संस्थान के प्रबंधन में चेयरमैन पवन सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान सहित सभी संकायाध्यक्षों एवं स्टाफ सदस्यों ने इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा आगंतुक अतिथियों का सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!