देश
14 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड लीक! कहीं आपका Gmail भी है लिस्ट में? अभी ऐसे करें चेक

टेक दुनिया में बड़ा अलर्ट सामने आया है। करीब 14 करोड़ से ज्यादा ईमेल-पासवर्ड का डेटा इंटरनेट पर मौजूद बताया जा रहा है। हालांकि यह कोई नया हैक नहीं, बल्कि पुराने डेटा लीक्स को जोड़कर बनाई गई एक बड़ी लिस्ट है। खतरा उन यूजर्स को ज्यादा है, जो एक ही पासवर्ड कई वेबसाइट्स पर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हैकर्स Gmail, Facebook, Instagram, Netflix जैसे अकाउंट्स पर क्रेडेंशियल स्टफिंग अटैक कर सकते हैं। आप यह आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका ईमेल लीक हुआ है या नहीं—इसके लिए भरोसेमंद वेबसाइट Have I Been Pwned का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Troy Hunt ने बनाया है। आप अभी भी एक ही पासवर्ड सब जगह इस्तेमाल कर रहे हैं… क्या अगला टारगेट आपका अकाउंट हो सकता है?




