मां की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर भावुक हुए परिजन, 30 दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि।
मां स्वर्गीय देवमती देवी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, 30 दीप प्रज्वलित कर किया स्मरण।

लखनऊ। उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन रौशन सिंह ‘चंदन’ की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती देवमती देवी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर उमा पैलेस-2 में विशेष पूजन-अर्चन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवारजनों, शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने मां देवमती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनकी स्मृति में 30 दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण तरीके से उनका स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में आचार्य मनोज पाण्डेय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के बाद गौमाता को भोजन कराया गया। वहीं श्वान पशुओं को भी भोजन कराकर जीव सेवा और करुणा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के चेयरमैन कृपाशंकर मिश्रा, प्रेम गुप्ता, अमित गुप्ता, इकरार अहमद, जीतू गुप्ता, मलिहाबाद विधानसभा से जन प्रगति पार्टी के प्रत्याशी बब्लू कुमार सोनू, बबुना शर्मा, स्वामी नाथ यादव और मनीष उमराँव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान रौशन सिंह ‘चंदन’ ने भावुक होते हुए कहा कि मां का स्थान संसार में कोई नहीं ले सकता। उनका स्नेह, आशीर्वाद, संस्कार और जीवन में दिए गए आदर्श हमेशा परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मां भले ही आज भौतिक रूप से उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और संस्कार सदैव हृदय में जीवित रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय देवमती देवी की बहू श्रीमती बीणा सिंह एवं पौत्र अखंड प्रताप सिंह ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार ने इस अवसर पर सेवा, संस्कार, परोपकार और मानवता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।




