यूपीराज्यलोकल न्यूज़व्यापारसामाजिक

गोमती नगर जनता मार्केट मलिक टिंबर में आदर्श व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन!

लखनऊ, 6 सितंबर। इंदिरा नगर स्थित आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय में जनता मार्केट, विनय खंड-2, गोमती नगर के दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान व्यापारियों की सहमति से आदर्श व्यापार मंडल जनता मार्केट मलिक टिंबर, गोमती नगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रमेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुशील कुमार सोनी को उपाध्यक्ष तथा सत्यनारायण तिवारी को महामंत्री चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी बाजार के दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

बैठक में व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा बाजार से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!