धर्मयुवायूपीलोकल न्यूज़संस्कृतिसामाजिक

चिनहट थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी!

लखनऊ। चिनहट थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई और परिसर में भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की भी सहभागिता रही। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से थाना परिसर गूंज उठा।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!