इंदिरानगर के अमराई गांव में दिनदहाड़े चोरी, चांदी की पायल और सोने का ओम लॉकेट समेत सामान पार!

लखनऊ। थाना इंदिरानगर क्षेत्र के अमराई गांव स्थित श्याम नगर में 19 अगस्त 2026 को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। श्याम नगर निवासी बबूना शर्मा के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए और आलमारी में रखी चांदी की पायल तथा सोने का ओम लॉकेट चोरी कर लिया। इसके अलावा घर से दो बंडल वायर और एक मोबाइल फोन भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
घर वापस लौटने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े हुई चोरी से इलाके के लोगों में भी चिंता का माहौल है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी हुए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




