चिनहट में ई-रिक्शा पर लोहे की एंगल लादना पड़ा भारी, गैर इरादतन हत्या के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार!

लखनऊ। चिनहट थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त ने ई-रिक्शा पर भारी लोहे की एंगल खतरनाक तरीके से लादकर चला रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा असंतुलित होकर एक युवक के ऊपर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मामले में मु0अ0सं0-437/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद चिनहट प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई और घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिद्वारी पुत्र रामफल, निवासी ग्राम परसपुर, थाना बाउंडी, जिला बहराइच, उम्र करीब 46 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रेल बिहार कॉलोनी वाली रोड पर कठौता झील के पास से गिरफ्तार किया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, वादी अनवर अहमद पुत्र जुबेर अहमद, निवासी सराय शेख, थाना चिनहट, लखनऊ ने शिकायत दी थी कि विपक्षी ई-रिक्शा पर भारी लोहे की एंगल खतरनाक और अमानवीय तरीके से लादकर चला रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा असंतुलित होकर वादी के पुत्र के ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
– उ0नि0 अभिषेक तिवारी, थाना चिनहट
– उ0नि0 बिट्टू, थाना चिनहट
– हे0का0 आनन्द सिंह, थाना चिनहट
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।




