Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
क्राइमयुवायूपीलोकल न्यूज़सामाजिक

लखनऊ पुलिस को साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता, 13 राज्यों में सक्रिय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार!

विकासनगर पुलिस ने 20 साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़े आरोपियों को दबोचा, मोबाइल, पासबुक, एटीएम और नकदी बरामद!

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की विकासनगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न राज्यों में सक्रिय एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम को अपने और अपने परिजनों के बैंक खातों में मंगाकर कमीशन काटने के बाद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने का काम करता था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ, रेहान खान और नीरज शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के माध्यम से निकालकर आगे भेजते थे। जांच में अब तक 16,22,999 रुपये की संदिग्ध धनराशि के लेन-देन का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान आरोपियों की भूमिका सामने आई। गिरोह के खिलाफ 13 राज्यों से कुल 20 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं। इनमें तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल, गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और मध्य प्रदेश की शिकायतें शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को अपने खातों में मंगवाकर कमीशन लेने के बाद नकद या अन्य माध्यमों से गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचाते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

बरामदगी:

  • 3 मोबाइल फोन
  • 5 अलग-अलग बैंकों की पासबुक
  • 3 चेक बुक
  • 2 एटीएम कार्ड
  • ₹15,000 नकद

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!