Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़संस्कृतिसामाजिक

लखनऊ में सजा ‘बरेली के बच्चन’ का रिसेप्शन, स्टारकास्ट ने फैंस संग मनाई खुशी!

लखनऊ, 17 जुलाई। कलर्स टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘बरेली के बच्चन’ की स्टारकास्ट ने शुक्रवार को लखनऊ में एक खास रिसेप्शन इवेंट का आयोजन कर दर्शकों के साथ शो की सफलता का जश्न मनाया। इस मौके पर अभिनेता प्रविष्ट मिश्रा, रमनीक कटारिया, अंश मनुजा और सचिन जीत सिंह मौजूद रहे।

कलाकारों ने उत्तर प्रदेश के दर्शकों को शो को मिल रहे अपार प्यार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शो की कहानी, संस्कृति और पारिवारिक रिश्ते उत्तर प्रदेश की मिट्टी से प्रेरित हैं, इसलिए लखनऊ आकर इस सफलता का जश्न मनाना उनके लिए बेहद भावुक और यादगार पल रहा।

शो की कहानी बच्चन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां परिस्थितियों के चलते कृष्णा अपने दोस्त संगम को परिवार की बहू बनाकर घर ले आता है। एक झूठी शादी से शुरू हुई यह कहानी अब उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां संगम के ससुर नवविवाहित जोड़े के लिए भव्य रिसेप्शन आयोजित करना चाहते हैं। ऐसे में कृष्णा और संगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने इस नकली रिश्ते को समाज और परिवार के सामने निभाने की है। आने वाले एपिसोड में इसी दिलचस्प घटनाक्रम के साथ कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा का नया तड़का देखने को मिलेगा।

अभिनेता प्रविष्ट मिश्रा ने कहा कि दर्शकों के प्यार ने पूरी टीम की मेहनत को सफल बनाया है। वहीं रमनीक कटारिया ने कहा कि शो की सबसे बड़ी ताकत इसके रिश्ते, भावनाएं और पारिवारिक अपनापन हैं। अंश मनुजा ने अपने किरदार सतलुज को दर्शकों का पसंदीदा बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में शो की सफलता उनके लिए गर्व की बात है। वहीं लखनऊ के रहने वाले सचिन जीत सिंह ने अपने गृहनगर में मिले प्यार को जीवन का यादगार अनुभव बताया।

गौरतलब है कि ‘बरेली के बच्चन’ का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!