Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़व्यापारसामाजिक

लखनऊ में ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 6 शातिर चोर गिरफ्तार; लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 720 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को गीतापुरी चौराहा, खरगापुर स्थित वेंकटेश ज्वैलर्स के संचालक शैलेन्द्र सोनी ने दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर छह आरोपियों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को बंधा रोड स्थित शालीमार अपार्टमेंट के पास सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चांदी के बर्तन, धार्मिक प्रतिमाएं, अंगूठियां, बालियां, नोजपिन, मंगलसूत्र, पायल, चेन सहित अन्य कीमती आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 720 रुपये नकद और चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा (UP32ST5972) भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई को थाना गोमतीनगर विस्तार की पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक उमंग कसौधन, मिथलेश सिंह, संदीप कुमार, शुभम अवस्थी, भीमसेन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!