Welcome to The Lucknow News   Click to listen highlighted text! Welcome to The Lucknow News
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक

भूजल सप्ताह–2026 का भव्य शुभारम्भ, जल संरक्षण का लिया गया संकल्प।

लखनऊ, 16 जुलाई। भूगर्भ जल विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से क्लाइमेट पर चर्चा संस्था द्वारा गुरुवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क एम्फीथिएटर में भूजल सप्ताह–2026 के शुभारम्भ अवसर पर ‘जल महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों के बीच जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भूजल पुनर्भरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर गणेश वंदना, जल गीत, नुक्कड़ नाटक, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया गया।

जल महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लाइव आर्ट, लेटर राइटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने और जल बचाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते भूजल स्तर जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। संस्था पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार संवाद और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” का संदेश अपनाते हुए जल संरक्षण की शपथ ली। संस्था ने भूगर्भ जल विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, सभी विद्यालयों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भूजल सप्ताह–2026 प्रदेशभर में जल संरक्षण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता का अभियान बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!